31.4 C
Raipur
Friday, March 13, 2026

छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में 22 जनवरी को सामान्य अवकाश, बाकी सरकारी दफ्तरों के लिए यह आदेश…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में 22 जनवरी को सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। विभाग की सचिव शम्मी आबिदी के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है। वहीं राज्य के अन्य सरकारी दफ्तरों में आधे दिन का अवकाश रहेगा।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है। 22 जनवरी को आधे दिन दोपहर 2.30 बजे तक राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में सामान्य अवकाश रहेगा, ताकि छत्तीसगढ़ के लोग भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आनंद ले सकें और उत्सव मना सकें। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here