24.1 C
Raipur
Friday, October 18, 2024

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात: CM विष्णुदेव ने की DA में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा, अब इतना मिलेगा महंगाई भत्ता…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों को दीपावली पर बड़ी सौगात दी है। सीएम ने महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है। इसके साथ ही अब महंगाई भत्ता 46% से बढ़ाकर 50% कर दी गई है। वहीं कर्मचारी फेडरेशन ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि महंगाई भत्ता एक जनवरी 2024 से स्वीकृत होनी चाहिए।

राज्य के सरकारी कर्मचारी लंबे समय से लगातार सरकार से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों का कहना था कि राज्य और केंद्र के कर्मचारियों को अलग-अलग महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जबकि मंहगाई सबके लिए बराबर है। सभी कर्मचारियों को एक जैसा मंहगाई भत्ता दिया जाना चाहिए। सीएम की घोषणा के बाद अब कर्मचारियों का डीए में बढ़ोतरी को लेकर इंतजार खत्म हुआ। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आभार जताते हुए सरकारी कर्मचारियों को दीपावली के पहले सरकार की इस घोषणा के लिए बधाई दी है।

महंगाई भत्ता 46% से बढ़ाकर 50% किया
DA में हुई बढ़ोत्तरी को लेकर सीएम साय ने ट्वीट में लिखा- प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के हित में दीपावली के पूर्व बड़ा निर्णय लेते हुए हमने उनके महंगाई भत्ता को 46% से बढ़ाकर 50% किए जाने का निर्णय लिया है। हम सबको साथ लेकर सबका विकास करने की अपनी नीति पर अटल हैं। हमारे कर्मचारी परिवार को हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं…।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here