29.1 C
Raipur
Wednesday, September 18, 2024

कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस के बाद हटाये गये IAS-IPS, बस्तर-सुकमा कलेक्टर बदले, भोजराज मुंगेली के SP, देखिए लिस्ट और किसे नई जिम्मेदारी…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
रायपुर में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के बाद राज्य शासन ने बस्तर कलेक्टर को हटा दिया है। उच्च पदस्थ आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक़ बस्तर कलेक्टर के परफ़ॉर्मेंस से सरकार संतुष्ट नहीं थी, लिहाजा कॉन्फ्रेंस खत्म होने के दूसरे दिन ही कलेक्टर विजय दयाराम का तबादला कर दिया गया। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण के सीईओ की जिम्मेदारी सौपी गई है। वहीं सुकमा कलेक्टर हरीश एस को बस्तर कलेक्टर बनाया गया है, जबकि सुकमा कलेक्टर के रूप में देवेश कुमार ध्रुव की पदस्थापना की गई है। देवेश ध्रुव भिलाई नगर निगम कमिश्नर के रूप में कार्य कर रहे थे।

भोजराज मुंगेली के SP, गिरिजा शंकर पहुंचे PHQ
इधर छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को जारी आदेश में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) संवर्ग के दो अफसरों का तबादला किया गया है। सेनानी 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल बीजापुर से भोजराज पटेल को मुंगेली जिला का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं मुंगेली पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल को पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस के बाद गृह विभाग के अवर सचिव डीएस ध्रुवे के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here