रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) संवर्ग के अफसरों का तबादला किया गया है। आईएएस ऋचा शर्मा को वर्तमान कर्तव्यों के साथ नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने पर IAS रजत कुमार को वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग का सचिव बनाया गया है। उन्हें वाणिज्य एवं उद्योग (रेल परियोजनाएं) विभाग के सचिव का अतिरिक्त भी प्रभार दिया गया है। इससे पहले वाणिज्य एवं उद्योग (रेल परियोजाएं) विभाग मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद संभाल रहे थे। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव अन्वेष धृतलहरे के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है। देखिए सामान्य प्रशासन का आदेश जिसमें किस अफसर को क्या जिम्मेदारी दी गई…


