रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) संवर्ग के अफसरों का तबादला किया गया है। IAS महादेव कावरे को रायपुर संभाग आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बीजापुर, महासमुंद और कोरिया जिले के कलेक्टरों को बदल दिया गया है। जनक प्रसाद पाठक को आयुक्त उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मंत्रालय में पदस्थ सचिवों के भी प्रभार में फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है। देखिए लिस्ट किस अफसर को कहां दी गई नई जिम्मेदारी…



