21.3 C
Raipur
Thursday, October 16, 2025

IAS विकासशील होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव, 30 सितंबर को संभालेंगे पद, सामान्य प्रशासन ने जारी किया आदेश…

RAIPUR. न्यूजअप इंडिया.कॉम
1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर (IAS) विकासशील छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव होंगे। वह सीएस अमिताभ जैन की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को खत्म हो रहा है। विकासशील एशियाई डेवलपमेंट बैंक (ADB) मनीला में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के पद पर तैनात थे। विकासशील 30 सितंबर को पदभार ग्रहण करेंगे और 13वें मुख्य सचिव होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल के बाद उन्हें वापस छत्तीसगढ़ बुलाया गया और मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। विकासशील के मुख्य सचिव बनने का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है।

बता दें कि विकासशील ने 1994 में भारतीय प्रशासनिक सेवा ज्वाइन की थी। छत्तीसगढ़ कैडर में आते ही उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाई। वे रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े जिलों में कलेक्टर रहे। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन में उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व भी संभाला है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय में वरिष्ठ पदों पर कार्य का अनुभव मिला। बता दें कि मुख्य सचिव अमिताभ जैन को तीन महीने का एक्सटेंशन दिया गया था। छत्तीसगढ़ के इतिहास में मुख्य सचिव पद पर पहला एक्सटेंशन था।

केंद्र में भी निभाई कई अहम भूमिका
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए विकासशील ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय में वरिष्ठ पदों पर काम किया। जल जीवन मिशन में मिशन डायरेक्टर के रूप में उनकी भूमिका विशेष रूप से सराही गई। बड़ी उपलब्धि मार्च 2025 में केंद्र सरकार ने उन्हें Secretary/Secretary-equivalent ग्रेड के लिए एंपैनल किया। इसे प्रशासनिक अनुभव और छत्तीसगढ़ कैडर में सीनियरिटी के लिहाज से एक बड़ी उपलब्धि माना जाता है।

अब प्रशासनिक सर्जरी की हो रही चर्चा
प्रशासनिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विकासशील को छत्तीसगढ़ वापस बुलाए जाने की पहल की थी। उनके निर्देश पर राज्य शासन ने केंद्र सरकार को पत्र भेजा था। इसके बाद भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने हाल ही में ADB को पत्र लिखकर विकासशील को समय से पहले रिलीव कर दिया। विकासशील के सीएस बनने के बाद अब प्रशासनिक सर्जरी की चर्चा हो रही है।

विकासशील का करियर भी जानिए…

  • 1994: भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन, छत्तीसगढ़ कैडर
  • 2000 के दशक में बिलासपुर और रायपुर जिले के कलेक्टर रहे
  • राज्य सरकार: उद्योग, वित्त और सामान्य प्रशासन विभागों का दायित्व
  • केंद्र सरकार: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में वरिष्ठ पद
  • जल शक्ति मंत्रालय (Jal Jeevan Mission) में मिशन डायरेक्टर
  • जनवरी 2024: एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB), मनीला में कार्यकारी निदेशक नियुक्त
  • मार्च 2025: भारत सरकार में सचिव-ग्रेड के लिए एंपैनल
  • सितंबर 2025: डीओपीटी ने एडीबी को रिलीव करने के लिए पत्र लिखा

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here