26.3 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

इंडिया टुडे सर्वेः नवीन पटनायक देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री, CM भूपेश बघेल दूसरे और तीसरे नंबर पर CM अरविंद केजरीवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता में और इजाफा हुआ है। वह देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में दूसरे स्थान पर है। सर्वे में 59.1 प्रतिशत लोगों ने उनके कामकाज पर संतुष्टि जताई है। इंडिया टुडे के सर्वे में लोकप्रियता के मामले में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पहले स्थान पर है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तीसरे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल चौथे और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा पांचवें स्थान पर हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया अस्मिता पर लगातार बात की, यह बात लोगों के दिलों में घर कर गई है। इसके चलते उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ है।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क के मुताबिक यह सर्वेक्षण रिपोर्ट इंडिया टुडे ने अभी हाल ही में प्रकाशित किया है। इंडिया टुडे समूह द्वारा देशभर में आम नागरिकों से मुख्यमंत्रियों के कामकाज के संबंध में किये गये सर्वे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता में और इजाफा हुआ है। उनकी सरकार के कामकाज पर 59.1 प्रतिशत लोगों ने भरोसा जताया है। इंडिया टुडे द्वारा मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता के लिए जनवरी 2023 में कराए गए सर्वे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कामकाज पर 55.7 प्रतिशत लोगों ने संतुष्टि जताई थी। इसके पूर्व वर्ष में हुए सर्वे में 53.3 प्रतिशत ने मुख्यमंत्री बघेल के कामकाज को सराहा था।

गुजरात के CM चौथे और असम के CM पांचवें नबर पर
इंडिया टुडे के सर्वे में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 61.3 प्रतिशत लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। पिछले बार के सर्वे में उनकी लोकिप्रयता 73 प्रतिशत से ऊपर थी, जिसमें 12 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कामकाज को 57.7 लोगों ने सराहा है। पूर्व में केजरीवाल की लोकप्रियता 69.2 प्रतिशत थी, जिसमें 11.5 प्रतिशत की कमी आई है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल की लोकप्रियता पिछले बार के सर्वे की अपेक्षा इस बार बढ़ी है। पहले उनकी लोकिप्रयता 43.6 प्रतिशत थी, जबकि इस बार उनके कामकाज को 55.3 प्रतिशत लोगों ने सराहा है। असम के सीएम हेमंत बिस्वा के कामकाज को 49.2 प्रतिशत लोगों ने सराहा है। पिछले सर्वे में 68.3 प्रतिशत उनकी लोकप्रियता थी। इस बार उनकी लोकप्रियता के ग्राफ में लगभग 17 प्रतिशत की कमी आयी है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here