रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अमरेश मिश्रा जल्द वापस लौट रहे हैं। केंद्र सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति को समय से पहले समाप्त कर उन्हें मूल कैडर में लौटने की इजाजत दे दी है। 2005 बैच के IPS अमरेश मिश्रा अभी NIA में DIG हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय से रिलीव होने के बाद वे इसी सप्ताह छत्तीसगढ़ लौट सकते हैं। बेबाक और तेजतर्रार अफसर के रूप में अमरेश मिश्रा की गिनती होती है। छत्तीसगढ़ लौटने के बाद उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने की IPS लॉबी में चर्चा है।
बता दें कि साल 2019 में अमरेश मिश्रा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। छत्तीसगढ़ कैडर के 2005 बैच के IPS अफसर अमरेश मिश्रा का यह दूसरा सेंट्रल डेपुटेशन था। अमरेश मिश्रा रायपुर, दुर्ग, दंतेवाड़ा और कोरबा के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। वर्तमान में DIG इंटेलिजेंस थे। सेंट्रल डिप्टेशन के दौरान ही छत्तीसगढ़ सरकार ने जनवरी 2023 में उन्हें प्रमोट किया था। अमरेश मिश्रा की गिनती रिजल्ट देने वाले अफसरों में होती है।
NIA में DIG की जिम्मेदारी संभाल रहे थे
IPS अमरेश मिश्रा NIA में प्रतिनियुक्ति के दौरान ही हायर स्टडी के लिए लंदन गये थे। लंदन स्थित आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक साल के पब्लिक पॉलिसी कोर्स के लिए उनका चयन हुआ था। डेपुटेशन पर लौटने के बाद अमरेश मिश्रा NIA में बतौर DIG अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। समय से पहले उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त होने से अब वो छत्तीसगढ़ वापस लौट रहे हैं। आईपीएस लॉबी में ऐसी चर्चा है कि अमरेश मिश्रा को लौटने के बाद छत्तीसगढ़ में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
सरकार बदलने के बाद लौटने की चर्चा थी
2005 बैच के IPS अमरेश मिश्रा की दुर्ग एसपी रहते उन्हें केंद्रीय मंत्रियों ने निज सचिव नियुक्त किया था। यहां तक कि एक केंद्रीय मंत्री ने बकायदा पत्र भी जारी कर दिया था, लेकिन तब राज्य सरकार ने उन्हें रिलीव करने से इनकार कर दिया था। उन्हें दुर्ग के बाद उन्हें रायपुर एसपी बनाया गया था। कांग्रेस सरकार के दौरान उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किया गया था। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद उनके लौटने की काफी दिनों से चर्चा चल रही थी।
