26.3 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

चांद पर सो रहे विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान पर ISRO की ओर से आया लेटेस्ट अपडेट, जानें क्या हुआ

Chandrayaan-3 latest update: नई दिल्ली। चांद पर आराम फरमा रहे चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को लेकर इसरो ने नया अपडेट दिया है। मिशन चंद्रयान-3 को लेकर इसरो ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताया है कि लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से संपर्क करने की कोशिश की गई है, लेकिन अब तक इसमें इसरो को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। अभी चंद्रमा पर दोनों माड्यूल आराम कर रहे हैं।

इसरो के स्पेस अप्लीकेशन सेंटर के डायरेक्टर नीलेश देसाई ने कहा कि पहले हमने 22 सितंबर की शाम को रोवर प्रज्ञान और लैंडर विक्रम को फिर से एक्टिव करने की योजना बनाई थी, लेकिन कुछ कारणों से अब हम इसे कल यानी 23 सितंबर को करेंगे। इसरो की ओर से कहा गया है कि चंद्रयान-3 के विक्रम और प्रज्ञान दोनों जगने की अवस्था में हैं या नहीं, इसका पता लगाने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई थी।

चांद से जुड़ी कई जानकारी इसरो को भेजी
बता दें कि 23 अगस्त को इसरो ने अपने तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड करवाकर इतिहास रच दिया था। चांद पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया, जबकि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार कोई देश पहुंचा। 14 दिनों तक विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने अपना काम किया और चांद से जुड़ी कई जानकारी इसरो को भेजा। जब चांद पर रात हो गई तो विक्रम और प्रज्ञान को स्लीप मोड में डाल दिया गया है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here