29.1 C
Raipur
Friday, October 18, 2024

लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा ने 4 जिलों के अध्यक्षों को बदला, किसे मिली नई जिम्मेदारी आप भी जानिए…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा ने चार जिलों के अध्यक्षों को बदल दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने 4 जिलों के जिलाध्यक्षों की नई नियुक्ति की है। प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में पवन साहू को बालोद, प्रकाश बैस को धमतरी, श्याम नारंग रायपुर ग्रामीण और महेश वर्मा को भिलाई जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा ने भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया को पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर चार बार के पार्षद महेश वर्मा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव-2023 से एक साल पहले ही भिलाई जिलाध्यक्ष के पद पर बदलाव किया था। वहीं बालोद जिले में विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की हार के बाद नए अध्यक्ष की चर्चा तेज हो गई थी। धमतरी जिला अध्यक्ष शशि पवार को हटाकर नगरी क्षेत्र के प्रकाश बैस को अध्यक्ष बनाया गया है। रायपुर ग्रामीण में संगठन को मजबूत करने श्याम नारंग को जिम्मेदारी दी गई है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here