26.1 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

‘100 दिनों बाद ही पता चलेगा कि नई बहू कैसी’, लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर TS सिंहदेव ने यह कहा…

अंबिकापुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने लोकसभा चुनाव लड़ने की सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कहा कि वे 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे राज्य की राजनीति में सक्रिय रहेंगे। उन्होंने भाजपा पर छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप लगाया। किसी भी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो नहीं लगाई जा रही है। टीएस सिंहदेव ने भाजपा के मंत्रिमंडल पर भी तंज कसते हुए कहा, 100 दिनों बाद ही पता चलेगा कि नई बहू कैसी है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, चुनाव के पहले प्रधानमंत्री या कोई भी अन्य बड़ा नेता आता था तो उनके मंच पर छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो लगी होती थी, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उनके किसी भी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो नहीं रहती है। इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री के साथ ही भाजपा पदाधिकारियों को सोचने की जरूरत है। सिंहदेव ने मंत्रिमंडल गठन पर चुटकी लेते हुए कहा, किसी भी सरकार का शुरुआती 100 दिन हनीमून का होता है। उसके बाद ही पता चलता है की बहू कैसी है और उसकी स्थिति क्या है।

अधूरे मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कर रही BJP
टीएस सिंहदेव ने लोकसभा चुनाव लड़ने के अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा, मैं लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा। वहीं, श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा, भाजपा वोट के चक्कर में अधूरे मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कर रही है, जो हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ है। वह आस्था के इस बड़े केंद्र पर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा, कांग्रेस की अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं आए।

महतारी वंदन से 10 हजार वोट का नुकसान
प्रदेश में कांग्रेस की हार से कार्यकर्ताओं का मन टूटा है। भाजपा को जनता ने जनादेश दिया है। महतारी वंदन योजना की वजह से कांग्रेस को हर विधानसभा में 5 से 10 हजार वोट का नुकसान हुआ है। सरगुजा संभाग में कांग्रेस की हार को लेकर सूरजपुर जिले के विश्रामपुर इलाके में कांग्रेस की समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता टीएस सिंहदेव ने की। आने वाले समय में एक परिवार की तरह एकजुट रहकर कांग्रेस को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here