24.2 C
Raipur
Saturday, July 26, 2025

Breaking: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर नक्सलियों का बड़ा हमला, 9 जवान शहीद, 5 नक्सलियों को ढेर कर वापस कैंप लौट रहे थे…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के अति नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। माओवादियों ने जवानों से भरे वाहन को ब्लास्ट करके उड़ा दिया है। बताया जा रहा है कि हमले में 9 जवान शहीद हो गये है। हमला बीजापुर के कुटरू मार्ग में ग्राम अंबेली में किया गया है। वाहन को ब्लास्ट करके माओवादियों ने फायरिंग भी शुरू कर दी है। मौके पर अभी भी मुठभेड़ जारी होने की सूचना मिल रही है। लंबे समय बाद माओवादियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जवानों से भरी पिकअप गाड़ी को नक्सलियों ने निशाना बनाया है। बीजापुर के कुटरू मार्ग के बेदरे में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। ब्लास्ट में 9 जवान शहीद हुए हैं, जबकि 8 जवान घायल हुए हैं। ब्लास्ट से वाहन के परखच्चे उड़ गए। जवानों के शरीर भी क्षत-विक्षत हो गए हैं। शहीद जवानों में 8 डीआरजी के जवान और एक ड्राइवर है। सभी जवान 3 जनवरी को एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे, जहां 4 जनवरी को पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में दंतेवाड़ा DRG का जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हुआ था।

दो दिन पहले हुए मुठभेड़ में पुलिस ने पांच नक्सलियों को मार गिराया था। सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान दो महिला नक्सली सहित कुल 5 वर्दीधारी नक्सलियों मारे गए थे। मृत नक्सलियों में डीकेएसजेडसी पीएलजीए प्लाटून नंबर 32 के सीनियर कैडर भी शामिल था। सर्च में AK 47, SLR जैसे आटोमैटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। इसी मुठभेड़ के बाद जवान वापस दंतेवाड़ा लौट रहे थे, तभी घात लगाए नक्सलियों ने पिकअप वाहन को आईईडी से ब्लास्ट कर दिया।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here