26.3 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

‘कांग्रेस ने रचा साय सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र!’, बलौदाबाजार प्रदर्शन पर बोले BJP MLA अजय चंद्राकर, कांग्रेसी विधायकों का हंगामा…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ विधानसभा में दूसरे दिन भी सदन में जमकर हंगामा हुआ। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से चल रहा है। कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोक झोंक हो रही है। BJP विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस ने साय सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र रचा। BJP के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर सदन में खूब हंगामा हुआ। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

दरअसल, BJP विधायक अजय चंद्राकर ने बलौदाबाजार के हिंसक प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया। BJP विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस ने साय सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र रचा। एक समाज को आगे करके यह षड्यंत्र रचने की कोशिश की। बलौदाबाजार के कार्यक्रम में सदन के 2 विधायक मौजूद थे। जिनमें से एक ने टेंट और खाने का खर्च उठाया है। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच तीखी बहस हुई।

विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने अजय चंद्राकर से माफी मांगने की बात कही। अजय चंद्राकर की बातों से नाराज कांग्रेसी विधायक हंगामा करने लगे। कांग्रेस विधायकों ने अजय चंद्राकर के वक्तव्य का बहिष्कार किया और यह फैसला लिया कि पूरे सत्र में चंद्राकर के वक्तव्य का कांग्रेस बहिष्कार करेगी। कांग्रेस विधायकों के बहिष्कार करने पर अजय चंद्राकर बिफर उठे। इसके बाद BJP विधायक अजय चंद्राकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी बिफरे।

विधायक अजय चंद्राकर ने CM और मंत्रियों को कहा पुरानी सरकार की गड़बड़ियों पर कई जांच समिति बनी है। अब तक जांच समिति का क्या हुआ, नहीं मालूम। ऐसे लोगों पर राज्य सरकार का इकबाल दिखना चाहिए। जांच समिति काम नहीं करी तो पार्टी समीक्षा में बात रखेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कलेक्टोरेट में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना हुई थी। इस मामले में अब तक 171 आरोपियों को गिरफ्तार पुलिस प्रशासन ने की है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here