27.1 C
Raipur
Saturday, September 7, 2024

सुकमा-बीजापुर बार्डर पर नक्सलियों ने राशन ले जा रहे वाहन को ब्लास्ट कर उड़ाया, कोबरा बटालियन के दो जवान शहीद

सुकमा. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर बॉर्डर पर रविवार को नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जगरगुंडा थाना क्षेत्र के सिलगेर और टेकलगुडम के बीच नक्सलियों ने पुलिस फोर्स के ट्रक को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया। इस ब्लास्ट में CRPF कोबरा बटालियन के दो जवान शहीद हो गए और कुछ जवान जख्मी हैं। कुछ घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोबरा बटालियन के जवान सर्चिंग ऑपरेशन के साथ राशन लेकर सिलगेर कैंप जा रहे थे। इसी दौरान टेकलगुडम में नक्सलियों ने कमांड IED ब्लास्ट कर जवानों के ट्रक को उड़ा दिया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं। 201 कोबरा बटालियन के वाहन चालक विष्णु और आरक्षक शैलेन्द्र शहीद हुए हैं। शहीद जवानों के शवों को मुख्यालय लाया जा रहा है।

हिड़मा और देवा का गढ़ है यह इलाका
बता दें कि यह इलाका टेकलगुडम और इससे आगे का पूवर्ती इलाका नक्सली कमांडर हिड़मा और देवा का गढ़ है। कुछ ही महीने पहले यहां सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित किया गया है। 201 कोबरा बटालियन के जवान सुरक्षा कार्य में लगे थे, तभी नक्सलियों ने निशाना बनाया है। पुलिस थाना और सुरक्षा बल के कैंप से बैकअप पार्टी भेजकर इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगीः साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों की शहादत पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here