26.3 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

‘अब CBI भी आएगी और जांच भी होगी’, नितिन नबीन बोले- डिप्टी सीएम पद की चिंता छोड़ अपनी चिंता करें अकबर

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के उप मुख्यमंत्री के पद को असंवैधानिक बताने वाले बयान पर प्रदेश में सियासी हमले शुरू हो गए हैं। इस मामले में सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा, संविधान ने उनका जो हिसाब किया, पहले उसका ध्यान रखें। जनता ही संविधान बनाती है। अगर पद असंवैधानिक है तो कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया तब क्यों नहीं बोले। उन्होंने कहा पूर्व मंत्री अकबर कवर्धा से लेकर रायपुर तक आतंक मचाए हुए थे। अब सबकी जांच होगी, अब उसकी चिंता करें। पहले सीबीआई को आने नहीं देते थे, अब CBI भी आएगी और जांच भी होगी।

दरअसल, भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नीतिन नबीन छत्तीसगढ़ आए हैं। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए। बैठक को लेकर मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा, संगठनात्कम बैठक हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर भी बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। बुलडोजर कार्रवाई पर नितिन नबीन ने कहा, जो भी कानून तोड़ेगा उस पर कार्रवाई होगी, चाहे वो कोई भी हो।

राहुल गांधी की तैयारी से भाजपा को फायदा
कांग्रेस की रैली और उनकी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बीजेपी प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा, चुनाव करीब आने पर कांग्रेस तैयारी करती है। चुनाव खत्म हो जाएगा फिर सब घर चले जायेंगे। राहुल गांधी से भाजपा को फर्क नहीं पड़ता। राहुल गांधी जितनी तैयारी करते हैं, भाजपा को उतना ही फायदा होता है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर बीजेपी प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने न्याय किया है? परिवार से पार्टी को बाहर निकाला है। पहले कांग्रेस के साथ न्याय करें, तब न्याय यात्रा की बात करें।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here