33.4 C
Raipur
Saturday, April 19, 2025

24 साल बाद ओडिशा को मिला नया मुख्यमंत्री, भाजपा के मोहन चरण माझी ने ली CM पद की शपथ, डिप्टी CM सहित मंत्रियों के नाम भी जानिए…

एजेंसी. भुनेश्वर। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत मिली। बीजेपी की तरफ से मोहन चरण माझी मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी, अमित शाह सहित कई दिग्गज नेता पहुंचे। राज्यपाल रघुबर दास ने मोहन माझी को पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री मोहन माझी के साथ उनके 2 उप मुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव, प्रवती परिदा ने भी शपथ लिया। मंत्रियों में प्रमुख रूप से सुरेश पुजारी, रबीनारायण नायक, नित्यानंद गोंड और कृष्ण चंद्र पात्रा ने सीएम के साथ शपथ मंत्रिपद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी सहित कई दिग्गज पहुंचे थे। प्रधानमंत्री के मंच पर पहुंचते ही राज्यपाल रघुबर दास और नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन माझी ने स्वागत किया। शपथ ग्रहण समारोह में नवीन पटनायक भी पहुंचे। शपथ से एक दिन पहले मोहन माझी उनके आवास पर गए और उन्होंने औपचारिक रूप से पूर्व मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया था। शपथ ग्रहण समारोह के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के पूर्व सीएम और बीजद प्रमुख नवीन पटनायक से बात की। बता दें कि नवीन पटनायक और नरेंद्र मोदी के काफी अच्छे रिश्ते रहे हैं। कई अवसरों पर नवीन पटनायक की पार्टी ने नरेंद्र मोदी की सरकार का समर्थन भी किया था। नवीन पटनायक पिछले 24 साल से ज्यादा समय तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल हुए।

ओडिशा सरकार में ये होंगे कैबिनेट मंत्री

  • कनक वर्धन सिंह देव (उप मुख्यमंत्री)
  • प्रावती परिदा (उप मुख्यमंत्री)
  • सुरेश पुजारी
  • रबीनारायण नाइक
  • नित्यानंद गोंड
  • कृष्णचंद्र पात्रा
  • पृथ्वीराज हरिचंदन
  • मुकेश महालिंग
  • विभूति भूषण जेना
  • कृष्णचंद्र महापात्र
  • संपद चंद्र स्वैन

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • गणेश राम सिंह खुंटिया
  • सूर्यबंशी सूरज
  • प्रदीप बालासामंता
  • गोकुला नंद मल्लिक
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here