26.1 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

एक देश-एक चुनावः केंद्र ने बनाई कमेटी, छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM सिंहदेव बोले- उद्देश्य स्वच्छ या राजनीतिक देखना होगा?

दिल्ली-रायपुर। एक देश-एक चुनाव के प्रपोजल पर कानूनी पहलुओं की जांच के लिए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को एक कमेटी बना दी। न्यूज एजेंसियों के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। इसका नोटिफिकेशन जल्द जारी हो सकता है। केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार इस सेशन के दौरान एक देश एक चुनाव पर बिल ला सकती है।

एक देश-एक चुनाव के मसले पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि यह कोई नई सोच नहीं है। स्वतंत्रता के बाद देश में पहले ऐसा होता रहा है। लेकिन आज यदि ऐसा हो रहा है तो इसका उद्देश्य स्वच्छ है या राजनीतिक यह देखना होगा। सिंहदेव ने कहा है यह बहुत गंभीरता से देखना होगा कि एक देश-एक चुनाव की ओर जा रहे हैं या एक राजनीतिक दल की ओर जा रहे हैं। इस पर चिंतन करना होगा। सबकी राय भी लेनी होगी।

हिमाचल-कर्नाटक में अभी बनी सरकार
टीएस सिंहदेव ने कहा कि इसका उद्देश्य क्या है। अभी तो कमेटी बनी है। कमेटी अगर मेरे को बुलाती है या मुझे लगता है तो मैं कमेटी के समक्ष जाकर अपनी बात रख सकता हूं। अगर इसका उद्देश्य हिमाचल और कर्नाटक में हाल ही में हुए चुनाव, जिसमें कांग्रेस की सरकार बनी है। उसको आगे काम करने नहीं देना है तो यह आपत्तिजनक है।

उद्देश्य राजनीतिक नहीं होना चाहिए
डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा कि आज आप एक व्यवस्था को लाना चाह रहे हो, जिसमें कुछ राज्यों में हाल ही में चुनाव हुए हैं। इसे आज से लागू कर दोगे तो मतदाताओं ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया है, उसके खिलाफ आप जा रहे हो जो प्रजातंत्र का आधार है। इसका उद्देश्य राजनीतिक नहीं होना चाहिए। स्वच्छ उद्देश्य है तो चर्चा हो सकती है।

मुंबई में I.N.D.I.A. की अहम बैठक
एक देश-एक चुनाव के मसले पर संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र आहूत किया गया है। इस विषय को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इसी अधिसूचना के साथ ही यह भी जानकारी आई कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक देश एक चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। संसद के विशेष सत्र की अधिसूचना ऐसे समय आई है, जब मुंबई में I.N.D.I.A. की अहम बैठक चल रही है। एक देश एक चुनाव को लेकर भी विपक्ष विरोध के स्वर उठाते रहा है।

Latest news
Related news

1 COMMENT

  1. Hindustan.ke sehat ke liye aati uttam hey India gathabandhan ne Kala chasama laga rakha hey is Karan unko Har chij Kala hi Najar aata hey

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here