26.1 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

‘चाचा की शिकायत करने चुनाव आयोग पहुंचा भतीजा’, BJP प्रत्याशी विजय बोले- प्रचार थमने के बाद भी मुख्यमंत्री भूपेश ने किया रोड-शो

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में चुनाव खत्म हो गया है और सबको नतीजों को इंतजार है, लेकिन राजनीतिक पार्टियों में एक-दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से बीजापुर के जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ शिकायत की है। भाजपा का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार प्रसार खत्म होने के बाद भी सीएम भूपेश बघेल ने एक रैली और रोड शो का आयोजन किया था। बीजेपी ने कहा कि रैली और रोड शो का वीडियो भी उपलब्ध है। भूपेश बघेल की शिकायत उनके खिलाफ पाटन से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी और दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की है। विजय बघेल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भतीजे भी हैं।

मीडिया से चर्चा करते हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार थम जाने के बाद भी मुख्यमंत्री और पाटन के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल चुनावी प्रचार कर रहे थे। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग में वीडियो के साथ की गई है। विजय बघेल ने कहा, यह नियमों का खुला उल्लंघन है और यह कानूनी अपराध भी है। इस अपराध की सजा उनकी उम्मीदवारी खत्म कर किया जाना चाहिए। उन्हें दो साल की सजा हो, ऐसा कानून की धारा भी कहती है। दूसरी ओर भाजपा ने बीजापुर के कलेक्टर राजेंद्र कटारा को मतगणना के कार्य से हटाने का मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कलेक्टर कटारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में हैं। वे हमेशा कांग्रेस के पक्ष में रहते हैं।

प्रदेश में BJP बुरी तरह से चुनाव हार रहीः कांग्रेस
भाजपा के चुनाव आयोग से शिकायत के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा के निर्वाचन में शिकायत पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में बुरी तरह से चुनाव हार रही है। जनता ने मोदी की गारंटी को भी खारिज कर दिया है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की घोषणा पत्र पर भरोसा किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस 75 सीटों के साथ सरकार बना रही है। प्रवक्ता धनंजय ने तंज करते हुए कहा कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के डर से हार का ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ना चाहती है, इसलिए झूठे आरोप लगा रहे हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here