26.3 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

किसानों को तोहफाः खरीफ सीजन के लिए 14 फसलों के MSP बढ़ाने को मंजूरी, मोदी कैबिनेट की बैठक में फैसला, कितना बढ़ा आप भी जानिए…

नई दिल्‍ली. एजेंसी। केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन के लिए 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी दी है। यह फैसला मोदी कैबिनेट की बैठक में लिया गया। सरकार का कहना है कि एमएसपी में बढ़ोतरी का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाना और कृषि क्षेत्र को अधिक लाभदायक बनाना है। एमएसपी केंद्र सरकार की ओर से तय एक न्यूनतम मूल्य है। इस पर सरकार किसानों से उनकी उपज खरीदने की गारंटी देती है।

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि आज कैबिनेट में किसान कल्याण के लिए बहुत महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। खरीफ फसल के लिए 14 फसलों पर कैबिनेट ने MSP को मंजूरी दी है। धान का नया MSP 2,300 रुपये किया गया है जो पिछली MSP से 117 रुपये अधिक है। कपास का नया MSP 7,121 और एक दूसरी किस्म के लिए 7,521 रुपये पर मंजूरी दी है, जो पिछली MSP से 501 रुपये ज्यादा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। जिन 14 खरीफ फसलों के MSP को मंजूरी दी गई है उनमें धान, रागी, बाजरा, ज्वार, मक्का और कपास भी शामिल हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here