26 C
Raipur
Wednesday, July 30, 2025

छत्तीसगढ़ के दक्षिण अबूझमाड़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में DRG का एक जवान शहीद, 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर…

दंतेवाड़ा. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। नक्सलियों के साथ चल रहे मुठभेड़ में दंतेवाड़ा DRG का जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए हैं। वहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक 4 वर्दीधारी नक्सलियों का शव बरामद किए गए हैं। जवानों ने AK 47, SLR जैसे आटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार नक्सल विरोधी सर्च अभियान में 3 जनवरी को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी अबूझमाड़ इलाके में सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। जवानों को देखते ही माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। 4 जनवरी की शाम को जवानों और नक्सलियों के मुठभेड़ हुई। माओवादी रुक-रुक फायरिंग भी करते रहे। फोर्स ने माओवादियों को घेर रखा है।

नक्सलियों के खाते तक जारी रहेगी लड़ाईः साय
सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया X पर लिखा- ‘नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में डीआरजी के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम के शहीद होने की भी दुःखद खबर प्राप्त हुई है। उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबल के जवान बहुत ही मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं और उसके खात्मे तक यह लड़ाई जारी रहेगी। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here