26.3 C
Raipur
Saturday, September 7, 2024

रायपुर में प्रियंका गांधी और CM भूपेश बघेल का रोड शो, चुनावी शोर थमने से एक दिन पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। 15 नवंबर की शाम को चुनावी शोर थम जाएगा। इससे एक दिन पहले मंगलवार की शाम कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने राजधानी रायपुर में रोड शो कर जनता से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा। राजीव गांधी चौक से शुरू हुआ रोड शो तेलघानी नाका पर समाप्त हुआ। रोड शो के बाद प्रियंका गांधी ने राजधानी के लोगों का आभार व्यक्त भी किया।

प्रियंका ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर छत्तीसगढ़ और राजधानी रायपुरवासियों को आभार व्यक्त करते हुए लिखा- ‘आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में विशाल रोड शो में हिस्सा लिया। चारों तरफ से बरस रहा लोगों का स्नेह और आशीर्वाद पाकर अत्यंत खुशी हुई। इस प्यार और सम्मान के लिए धन्यवाद रायपुर’। चुनावी शोर थमने से पहले इसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

फूलों की पंखुड़ियों की होती रही बछौर
बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने राजधानी रायपुर में कांग्रेस के चुनावी प्रचार के लिए रोड शो किया। इस दौरान रास्तेभर रायपुर की जनता ने प्रियंका गांधी का फूल माला और फूलों की पंखुड़ियों से ऐतिहासिक स्वागत किया। हजारों की संख्या में महिलाएं प्रियंका की एक झलक पाने बेताब थी। रास्तेभर हजारों लोग अपने घरों की छत पर खड़े होकर हाथ हिला कर प्रियंका गांधी का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे।

इन रास्तों पर रोड-शो कर बनाया माहौल
प्रियंका गांधी हवाई अड्डे से सीधे राजीव गांधी चौक पहुंची, जहां पर उन्होंने गोवर्धन पूजा किया। उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रियंका गांधी का रोड शो राजीव गांधी चौक से शुरू होकर कोतवाली चौक, सदर बाजार, सत्तीपारा, ब्राह्मण पारा, आजाद चौक, अमापारा चौक, बजरंग नगर, अग्रसेन चौक, तेलघानी नाका चौक, स्टेशन रोड पर समाप्त हुआ। रोड शो में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, रायपुर के चारों प्रत्याशी महंत राम सुन्दर दास, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा भी शामिल हुए।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here