26.3 C
Raipur
Saturday, September 7, 2024

‘प्रभावशील नेताओं के हाथों बिकीं सैलजा, हीरोइन की तरह खिंचाती रहीं फोटो’, बृहस्पत के बिगड़े बोल पर कांग्रेस ने थमाया नोटिस

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ खुलकर बयान सामने लगे हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा बड़ा आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा प्रभावशील नेताओं के हाथों बिक गई थीं। TS सिंहदेव को हीरो की तरह प्रमोट कर रही थी। कुमारी सैलजा हीरोइन की तरह फोटो खिंचवा रही थी। चुनाव में कांग्रेस नेताओं का घमंड सिर चढ़कर बोल रहा था। सिंहदेव CM होते तो कांग्रेस की 14 सीट भी नहीं आती। छत्तीसगढ़ में BJP को लाने का श्रेय TS सिंहदेव को जाता है। इसलिए TS सिंहदेव को भाजपा राज्यपाल बना दें।

बता दें कि अपने विवादित बयानों को लेकर बृहस्पत सिंह कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं। इससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के खिलाफ विधायक बृहस्पत सिंह हत्या का प्रयास जैसे बयान देकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल ला दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी। उस दौरान पार्टी ने उन पर कोई एक्शन नहीं लिया था। विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने जब उनकी टिकट काट दी थी तब भी उन्होंने टीएस सिंहदेव पर भाजपा से सांठगांठ का आरोप लगाया था। अब चुनाव हारने के बाद बृहस्पत सिंह ने पीसीसी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पर जुबानी हमला बोला है। वहीं दूसरी तरफ टीएस सिंहदेव की भूमिका पर सवाल उठाकर फिर एक बार उन्होंने राजनीतिक हड़कंप मचा दिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा को 54 सीटों पर जीत मिली है तो वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर ही सिमट गई है। कांग्रेस के 9 मंत्रियों को इस चुनाव में करारी हार मिली है।

‘BJP की जीत के लिए TS को बताया जिम्मेदार’
पूर्व कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने भाजपा की जीत के लिए टीएस सिंहदेव को जिम्मेदार बताया। उन्होंने तंज भरे लहजे में यह भी बात कह दी कि अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत हो गई है। भाजपा टीएस सिंहदेव को राज्यपाल बना दें। वे यही नहीं रुके बल्कि यहां तक कह दिया कि अगर सिंहदेव सीएम होते तो कांग्रेस को 14 सीटें भी नहीं मिलती। कांग्रेस के नेताओं का घमंड सिर चढ़कर बोल रहा है। बृहस्पत सिंह ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए पीसीसी प्रभारी कुमारी सैलजा को हटाने की राहुल गांधी से कर मांग कर डाली। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा को जल्द हटाया जाए, कुमारी सैलजा प्रभावशील नेताओं के हाथों बिक गई थीं। सिंहदेव को हीरो की तरह प्रमोट कर रही थी।

‘बृहस्पत सिंह को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब’
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद पूर्व विधायकों ने अपने ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने इस पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सैलजा और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के खिलाफ बयानबाजी करने पर रामानुजगंज के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह को छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पीसीसी ने नोटिस जारी करते हुए 3 दिन में बृहस्पत से लिखित में जवाब मांगा है। बृहस्पत पर पार्टी की छवि धूमिल करने का आरोप लगा है। इसके चलते उन्हें नोटिस जारी किया गया है। प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने बृहस्पत सिंह को पार्टी से निष्कासित करने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र भी लिखा है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here