29.1 C
Raipur
Wednesday, September 18, 2024

छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास की भेंट चढ़ा एक और परिवार, जादू-टोना के शक में 5 लोगों की बेरहमी से हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार…

सुकमा. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतकों में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। चार दिन पहले भी बलौदाबाजार जिले में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां भी जादू टोने के शक में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार यह दिल दहला देने वाली घटना कोंटा थाना क्षेत्र के एतकल गांव की है। यहां जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृतकों की पहचान मौसम कन्ना, मौसम बुच्चा, मौसम बिरी, करका लच्छी और मौसम अरजो के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही
सुकमा जिले की पुलिस ने हत्या की इस वारदात में शामिल सवलम राजेश, सवलम हिडमा, कारम सत्यम, कुंजाम मुकेश और पोड़ियाम एंका को हिरासत में लिया है। सभी आरोपी एतकल गांव के ही निवासी है। घटना स्थल में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच चुके हैं। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। इस मर्डर कांड में शामिल पांच आरोपियों को गांव से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here