रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में ट्रांसफर का दौर चल रहा है। राजधानी रायपुर में एक टीआई का ट्रांसफर कर रक्षित केंद्र भेज दिया गया है। टिकरापारा थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे का रक्षित केंद्र ट्रांसफर किया गया है। वहीं रक्षित केंद्र में पदस्थ मनोज साहू को टिकरापारा थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रायपुर SSP संतोष सिंह ने यह आदेश जारी किया है।
इधर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के पुलिस विभाग में भी फेरबदल हुआ है। थाना इंचार्ज और चौकी प्रभारी के साथ कई आरक्षक, प्रधान आरक्षक इधर से उधर किये गए हैं। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने यह ट्रांसफर आदेश जारी किया है। लिस्ट में 2 निरीक्षक, 7 सहायक उप निरीक्षक समेत 29 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। देखिए पूरी लिस्ट…

