23.1 C
Raipur
Saturday, October 19, 2024

वृक्ष धरा का भूषण-दूर करे प्रदूषणः ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ती गर्मी से बचाएंगे पेड़, इफको टोकियो ने 1000 पौधे लगाने का लिया संकल्प…

बालोद. न्यूजअप इंडिया
नेशनल इंश्योरेंस अवेयरनेस डे के अवसर पर इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा 1000 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। बालोद जिला परिवहन कार्यालय ग्राम पाकुरभाट के सामने वृक्षारोपण का कार्य किया गया। ब्रांच मैनेजर आयुषी पांडेय ने कहा कि आज के इस तपते माहौल में सबसे जरूरी वृक्ष है। पौधे धरती के श्रृंगार हैं। यह चारों तरफ हरियाली लाते हैं, वातावरण को सही करते हैं। आज टेंपरेचर बढ़ रहा है, इसका प्रमुख कारण पेड़-पौधों की कमी है।

आयुषी पांडेय ने कहा कि आप अपने आसपास अधिक से अधिक पौधारोपण करते हैं, उससे ही हमारी प्रकृति का संतुलन बनाने में हमारा योगदान हो सकता है। प्रकृति पर नियंत्रण और जीवन की शक्ति बनाए रखने के लिए पौधारोपण आवश्यक हो गया है। पेड़ पर्यावरण को आक्सीजन प्रदान करते हैं और हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं। यदि अधिक से अधिक पौधे लगाए जाए तो पर्यावरण संतुलन बना रहेगा। हर व्यक्ति कम से कम एक पेड़ अपने जीवन में लगाएं।

ब्रांच मैनेजर आयुषी पांडेय ने कहा कि आज के समय में जो टेंपरेचर बढ़ रहा है, इसका प्रमुख कारण है पेड़-पौधों की कमी। सोचिए जिस तरह से पेड़ों की कटाई चल रही है, यह ऐसे ही चला रहा तो आज से 10 साल बाद टेंपरेचर क्या होगा? इसलिए अगर गर्मी से निजात पाना है, सृष्टि को बचाना है तो हम सभी को वृहद स्तर पर पौधारोपण करना होगा। पौधा जब तक वृक्ष न बन जाएं, तक तब संरक्षण करने का संकल्प भी लें। प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से अगर कोई बचा सकता है तो वह वृक्ष है। इस अवसर पर खिलता गंजीर, होमेंद्र गंजीर, ओम प्रकाश साहू, मनीष साहू, सुषमा बंजारे एवं गायत्री पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here