24.1 C
Raipur
Friday, October 18, 2024

‘शराब घोटाले का सरगना अभी भी बाहर’, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- आगे मीडिया की हेडलाइन बनने की तैयारी में कौन है…?

रायपुर. न्यूजअप इंडिया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी और देशभर में पड़ रहे ईडी-आईटी के छापों के बाद राजनीतिक उथल-पुथल मची है। विपक्षी दल इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री पर हमला बोल रहे हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल के ‘मोदी मोस्ट करप्ट’ वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांटने का अधिकार किसने दिया है? उनकी पार्टी के सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया जेल में हैं। संजय सिंह जेल जा रहे हैं। आगे मीडिया की हेडलाइन बनने की तैयारी में कौन है…?

रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन का नारा देकर सत्ता में आए थे और भ्रष्टाचार में डूबे हुए पाए गए हैं। अरविंद केजरीवाल के ऊपर लोग हंस रहे हैं। उनकी पार्टी का उप मुख्यमंत्री जेल में है, स्वास्थ्य मंत्री जेल में है, जिनका शिक्षा मंत्री जेल में है। उनकी पार्टी के सांसद को एक दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय ने शराब स्कैम मामले में गिरफ्तार किया है। सांसद संजय सिंह ने खुद जांच की बात कही थी। करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री को घोटालों के चलते इस्तीफा देना पड़ा था। दिल्ली शराब घोटाले का सरगना अभी भी बाहर है। केंद्रीय एजेंसियों की जांच चल रही है।

‘मुख्यमंत्री के करीबियों पर भ्रष्टाचार के आरोप’
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोप ‘प्रधानमंत्री मोदी जब भी आते हैं, झूठ बोलकर जाते हैं’ पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस व्यक्ति का दामन साफ नहीं है। शराब घोटाला, कोयले की दलाली से लेकर न जाने क्या-क्या प्रदेश में किया। राजस्थान और छत्तीसगढ़ देश के दो ऐसे राज्य हैं, जहां के मुख्यमंत्री के करीबी लोगों और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप नहीं लगे हों। इतने घोटाला होने के बाद तो इन्हें शर्म से ही इस्तीफा दे देना चाहिए था, लेकिन नहीं दिए। अब विधानसभा चुनाव होना है, जनता खुद ही तय कर देगी कौन सच्चा और कौन झूठा।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here