26.9 C
Raipur
Wednesday, July 30, 2025

BJP ने की 10 नगर निगमों के लिए प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति, संगठन प्रभारी और संयोजक भी नियुक्त, देखिए सूची…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने 10 नगर पालिक निगम के चुनाव के लिए प्रभारी मंत्रियों और संगठन प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। इन नियुक्तियों के तहत रायपुर निगम के प्रभारी के रूप में मंत्री रामविचार नेताम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिलासपुर निगम के प्रभारी मंत्री अरुण साव होंगे। वहीं दुर्ग निगम का नेतृत्व मंत्री विजय शर्मा करेंगे। कोरबा निगम की जिम्मेदारी मंत्री लखनलाल देवांगन के कंधों पर होगी।

अंबिकापुर निगम के प्रभारी के रूप में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को नियुक्त किया गया है। चिरमिरी निगम के प्रभारी मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल होंगे। धमतरी निगम की जिम्मेदारी मंत्री टंकराम वर्मा को सौंपी गई है। राजनांदगांव निगम के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल होंगे और जगदलपुर निगम का नेतृत्व मंत्री केदार कश्यप करेंगे। रायगढ़ निगम के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी होंगे। इन नियुक्तियों से स्पष्ट है कि बीजेपी ने निगम चुनावों के लिए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपकर अपनी रणनीति को मजबूत किया है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here