29.1 C
Raipur
Friday, October 18, 2024

कभी मंत्रियों और सांसदों का PA रहने वाला टंकराम वर्मा, अब खुद मंत्री बनने जा रहा, किस संभाग से कितने मिनिस्टर्स यह भी जानिए

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का चेहरा साफ हो गया है। 9 विधायक मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। कैबिनेट में 4 पुराने और 5 नए चेहरे होंगे, लेकिन क्या आपको पता है। मंत्रिमंडल में एक नाम ऐसा भी है, जो कभी मंत्रियों का पीए हुआ करता था और वह अब खुद मंत्री बनने जा रहा है। वह नाम है विधायक बने टंकराम वर्मा का…। बलौदाबाजार से पहली बार विधायक बने टंक राम वर्मा, डॉ. रमन सिंह सरकार के दौरान दयालदास और केदार कश्यप के PA रह चुके हैं। टंकराम वर्मा पूर्व सांसद करुणा शुक्ला और पूर्व सांसद रमेश बैस के भी PA रहे हैं। यानी अलग-अलग समय में कभी मंत्रियों और सांसदों का PA रहने वाले टंकराम वर्मा मंत्री पद की शपथ लेंगे।

विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण शुक्रवार को 12 बजे होगा। 9 विधायक मंत्रिमंडल के रूप में राजभवन में शपथ लेंगे। सीएम विष्णुदेव साय ने खुद यह जानकारी दी है। इस बार मंत्रिमंडल में पूर्व मंत्री रहे अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, पूर्व मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व मंत्री लता उसेंडी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का नाम नहीं हैं। मंत्री बनने वालों में सरगुजा संभाग से तीन विधायकों के नाम हैं, जिसमें लक्ष्मी राजवाड़े भटगांव, रामविचार नेताम रामानुजगंज और श्याम बिहारी जायसवाल मनेंद्रगढ़ शामिल है। बस्तर के नारायणपुर से विधायक केदार कश्यप, बिलासपुर संभाग से लखनलाल देवांगन, रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी, दुर्ग संभाग के नवागढ़ विधायक दयालदास बघेल, रायपुर संभाग से बृजमोहन और बलौदाबाजार विधायक टंकराम वर्मा का नाम शामिल है। इस तरह विष्णुदेव साय के नौ रत्नों में 4 पुराने और 5 नए चेहरों को मौका दिया गया है। मंत्रिमंडल में महासमुंद, कांकेर और जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र से इस बार किसी को मौका नहीं मिला है।

सरगुजा संभाग

  • मुख्यमंत्री- विष्णुदेव साय (ST- लोकसभा रायगढ़)
  • मंत्री- रामविचार नेताम (ST- लोकसभा सरगुजा)
  • मंत्री- श्याम विहारी जायसवाल (OBC – लोकसभा कोरबा)
  • मंत्री- लक्ष्मी राजवारे- (OBC – लोकसभा सरगुजा)

बिलासपुर संभाग

  • उप मुख्यमंत्री- अरुण साव (OBC – लोकसभा बिलासपुर)
  • मंत्री- ओपी चौधरी (OBC – लोकसभा रायगढ़)
  • मंत्री- लखनलाल देवांगन (OBC – लोकसभा कोरबा)

रायपुर संभाग

  • मंत्री- बृजमोहन अग्रवाल (Gen – लोकसभा रायपुर)
  • मंत्री- टंकराम वर्मा (OBC – लोकसभा रायपुर)

दुर्ग संभाग

  • उप मुख्यमंत्री- विजय शर्मा (Gen – लोकसभा राजनांदगांव)
  • मंत्री- दयालदास बघेल (SC – लोकसभा दुर्ग)

बस्तर संभाग

  • मंत्री- केदार कश्यप- (ST – लोकसभा बस्तर)
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here