रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में नगर पालिकाओं के नतीजों की बात करें तो कुछ में निर्दलीय और कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत मिली है, जबकि अधिकांश पालिकाओं में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। वहीं बिलासपुर जिले की एकमात्र नगर पालिका बोदरी में आप प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा की जीत मिली है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का खाता खुल गया है।
49 नगर पालिका के अध्यक्ष पद जीतने वाले प्रत्याशी
रायपुर संभाग
- महासमुंद नगर पालिका– कांग्रेस प्रत्याशी निखिल कांत साहू की जीत
- बागबाहरा नगर पालिका– कांग्रेस प्रत्याशी खिलेश्वरी बघेल की जीत
- सरायपाली नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी सरस्वती पटेल की जीत
- तिल्दा-नेवरा नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी की जीत
- गोबरा नवापारा नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी की जीत
- आरंग नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी संदीप जैन की जीत
- अभनपुर नगर पालिका– कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरसेन गहिरवारे की जीत
- मंदिर हसौद नगर पालिका– कांग्रेस प्रत्याशी की जीत
- गरियाबंद नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव की जीत
- बलौदाबाजार नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी अशोक जैन की जीत
- भाटापारा नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी अश्वनी शर्मा की जीत
- सिमगा नगर पालिका– निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया की जीत
बस्तर संभाग
- बीजापुर नगर पालिका – भाजपा प्रत्याशी गीता सोम पुजारी की जीत
- किरंदुल नगर पालिका – भाजपा प्रत्याशी की जीत
- बड़ी-बचेली नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी की जीत
- दंतेवाड़ा नगर पालिका – भाजपा प्रत्याशी पायल गुप्ता की जीत
- सुकमा नगर पालिका – भाजपा प्रत्याशी हूंगा राम मरकाम की जीत
- कोण्डागांव नगर पालिका – भाजपा प्रत्याशी नरपति पटेल की जीत
- कांकेर नगर पालिका – भाजपा प्रत्याशी गीता सोम पुजारी की जीत
- नारायणपुर नगर पालिका – भाजपा प्रत्याशी इंद्र प्रसाद बघेल की जीत
दुर्ग संभाग
- कवर्धा नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी की जीत
- पंडरिया नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी की जीत
- कुम्हारी नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी की जीत
- अहिवारा नगर पालिका– निर्दलीय प्रत्याशी विद्यानानद कुशवाहा की जीत
- अमलेश्वर नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी दयानन्द सोनकर की जीत
- दल्लीराजहरा नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी तोरन साहू की जीत
- बालोद नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी की जीत
- बेमेतरा नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी विजय सिन्हा की जीत
- डोंगरगढ़ नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी रमन डोंगरे की जीत
बिलासपुर संभाग
- तखतपुर नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी पूजा मक्कड़ की जीत
- रतनपुर नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी की जीत
- बोदरी नगर पालिका– आप प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा की जीत
- गौरेला नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे की जीत
- पेण्ड्रा नगर पालिका– निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान की जीत
- मुंगेली नगर पालिका – कांग्रेस प्रत्याशी रोहित शुक्ला की जीत
- लोरमी नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी सुजीत वर्मा की जीत
- खरसिया नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी की जीत
- जांजगीर-नैला नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी चित्रलेखा गढ़ेवाल की जीत
- चांपा नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव की जीत
- अकलतरा नगर पालिका– निर्दलीय प्रत्याशी दीप्ती सारथी की जीत
- सक्ती नगर पालिका– निदर्लीय प्रत्याशी श्याम सुन्दर अग्रवाल की जीत
- दीपिका नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी की जीत
- कटघोरा नगर पालिका– कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल की जीत
सरगुजा संभाग
- बांकी-मोंगरानगर पालिका – भाजपा प्रत्याशी की जीत
- बलरामपुर नगर पालिका – भाजपा प्रत्याशी लोधी राम एक्का की जीत
- रामानुजगंज नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी रमन अग्रवाल की जीत
- सूरजपुर नगर पालिका– कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े की जीत
- मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका– भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा यादव की जीत
- जशपुरनगर नगर पालिका – भाजपा प्रत्याशी अरविन्द भगत की जीत

देश को सशक्त और मजबूत विकास के लिए सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है । आदरणीय मोदी जी जिन्दाबाद B.J.P. जिन्दाबाद हमारे छत्तीसगढ के ब्रजमोहन भैया जिन्दाबाद भारत माता की जै । जै हिन्द