26.1 C
Raipur
Friday, July 26, 2024

विधानसभा में पूर्व मंत्री लखमा को आया हार्ट अटैक, डिप्टी सीएम और पूर्व CM पहुंचे अस्पताल, जानिए किस हाल में हैं भर्ती…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को विधानसभा में माइनर हार्ट अटैक आया है। तबीयत बिगड़ते के बाद उन्हें रायपुर के एमएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में लखमा का इलाज जारी है। लखमा को हाल जानने डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व सीएम डॉ. भूपेश बघेल भी अस्पताल पहुंचे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अस्पताल के चिकित्सकों से लखमा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र चल रहा था। दोपहर के बाद नाश्ता करते समय पूर्व मंत्री कवासी लखमा की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें घबराहट होने लगी। लखमा को पहले विधानसभा के डॉक्टरों के पास ले जाया गया। स्थिति गंभीर होता देख उन्हें रायपुर के एमएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कवासी लखमा खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

डॉ. रमन सिंह ने फोन कर जाना हालचाल
कांग्रेस विधायक विक्रम मांडवी ने बताया कि विधानसभा में अचानक पूर्व मंत्री कवासी लखमा को पसीने आने लगे। इसके बाद उन्होंने विधानसभा में डॉक्टरों को दिखाया। स्वास्थ्य ठीक नहीं लगने की बात कहने पर उन्हें एमएमआई हॉस्पिटल रेफर किया गया। डॉक्टर द्वारा उनकी जांच की जा रही है। इधर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के स्वास्थ्य को लेकर MMI के चिकित्सकों से फोन पर बात की। डॉक्टर ने बताया कि टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। उनके हार्ट का एसीजी किया गया है। पूर्व मंत्री लखमा को देखने डिप्टी सीएम विजय शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अस्पताल पहुंचे और लखमा से सेहत को लेकर अस्पताल के डॉक्टरों से बातचीत की।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here