27.1 C
Raipur
Tuesday, February 18, 2025

सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले देश के 10 प्रत्याशियों में छत्तीसगढ़ भी शामिल, जानिए कहां से किस नेताजी ने बनाया रिकॉर्ड

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित हो गए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी 240 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं NDA 293 सीट जीतकर सरकार बनाने जा रही है। इधर इंडिया गठबंधन ने पिछले चुनाव के मुकाबले शानदार प्रदर्शन करते हुए 233 जीतने में कामयाब हुई है। 17 अन्य उम्मीदवार भी चुनाव जीतने में सफल हुए हैं।

परिणाम सामने आने के बाद ऐसी सीटों की भी चर्चा हो रही है, जहां प्रत्याशियों ने रिकॉर्ड मतों से जीत का परचम लहराया है। देश की 543 सीटों में से 10 ऐसी सीटें हैं, जहां प्रत्याशियों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को बड़े अंतर से हराया है। इसमें छत्तीसगढ़ की रायपुर लोकसभा सीट भी शामिल है। रायपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी को पौने छह लाख से ज्यादा वोटों से हराया है।

  • इंदौर – शंकर लालवानी (मध्यप्रदेश, भाजपा) – 10,08,077
  • धुबरी – रकी बुल हुसैन (असम, कांग्रेस) – 10,12,476
  • विदिशा – शिवराज सिंह चौहान (मध्यप्रदेश, भाजपा) – 8,21,408
  • नवसारी – आरसी पाटिल (गुजरात , भाजपा) – 7,73,551
  • गांधीनगर – अमित शाह (गुजरात, भाजपा)- 7,44,716
  • डाइमंड हार्बर – अभिषेक बैनर्जी (पश्चिम बंगाल, तृणमूल कांग्रेस) – 7,10,930
  • त्रिपुरा – विपलव देब (त्रिपुरा, भाजपा) – 6,11,578
  • वडोदरा- डॉ. हेमंग जोशी (गुजरात, भाजपा) – 5,82,126
  • रायपुर – बृजमोहन अग्रवाल (छत्तीसगढ़, भाजपा) – 5,75,285
  • दिल्ली-NCR गौतम बुद्धनगर– डॉ. महेश शर्मा (उत्तर प्रदेश, भाजपा) – 5,59,472
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here