26.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

महाराष्ट्र में गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 16 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मलबे में 6 अभी भी दबे

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। शाहपुर के पास सरलांबे गांव में पुल निर्माण के दौरान गर्डर लॉन्चिंग मशीन नीचे गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। एनडीआरएफ द्वारा ऑपरेशन तेजी से किया जा रहा है। मलबे में अभी भी 5 से 6 लोगों के दबे होने की बात कही जा रही है।

शाहपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक समृद्धि एक्सप्रेस हाइवे के तीसरे चरण का निर्माण हो रहा है। पुल तैयार करने के दौरान गर्डर लॉन्चिंग मशीन 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई, जिससे नीचे काम कर रहे मजदूर और अन्य लोग चपेट में आ गए। हादसे में 16 मजदूरों की मौत हो गई है। 3 घायलों को शाहपुर तालुका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मलबे में अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की बात कही जा रही है।

100 फीट की ऊंचाई से गिरा गर्डन मशीन
बताया जा रहा है कि पुल तैयार करने में मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान 100 फीट की ऊंचाई से गर्डर मशीन गिर गई। घटना की सूचना मिलने पर SP भी मौके पर पहुंचे। सोमवार की देर रात में पुल निर्माण का काम चल रहा था तभी यह हादसा हो गया। बता दें कि गर्डर लॉन्चिंग मशीन एक विशेष प्रयोजन वाली मोबाइल गैन्ट्री क्रेन है, जिसका उपयोग बड़े पुल निर्माण में किया जाता है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here