25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

विधानसभा पहुंचीं 19 महिला प्रत्याशी, कांग्रेस की 11 तो भाजपा की 8 महिला उम्मीदवारों को मिली जीत, जानिए किसे सिर पर सजा विजयश्री का ताज

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जनता ने जनादेश दे दिया है। भाजपा की महतारी वंदन योजना और कांग्रेस की गृह लक्ष्मी योजना पर कितना भरोसा हुआ यह चर्चा का विषय है। जनादेश भाजपा के पक्ष में हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में 90 सीटों में से भाजपा ने 15 तो कांग्रेस ने 18 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस के 18 महिला प्रत्याशियों 11 कैंडिडेट को जीत मिली है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 15 महिला उम्मीदवारों को मौका दिया था, जिसमें से 8 महिला प्रत्याशियों को जीत मिली है। किस पार्टी के महिला उम्मीदवार के सिर पर जीत का ताज सजा और किस महिला को हार का स्वाद चखना पड़ा आइये जानते हैं…।

भाजपा की महिला प्रत्याशी जिसे जीत मिली

  • भरतपुर-सोनहत – रेणुका सिंह
  • सामरी – उद्धेश्वरी पैकरा
  • जशपुर – रायमुनि भगत
  • पत्थलगांव – गोमती साय
  • पंडरिया – भावना बोहरा
  • कोंडागांव – लता उसेंडी
  • भटगांव – लक्ष्मी राजवाड़े
  • प्रतापपुर – शकुंतला सिंह पोर्ते

भाजपा की महिला प्रत्याशी जिसे हार मिली

  • लैलूंगा – सुनीति सत्यानंद राठिया
  • सारंगढ़ – शिवकुमारी चौहान
  • चंद्रपुर – संयोगिता सिंह जूदेव
  • धमतरी – रंजना दीपेंद्र साहू
  • सरायपाली – सरला कोसरिया
  • खल्लारी – अलका चंद्राकर
  • खुज्जी – गीता घासी साहू

कांग्रेस महिला प्रत्याशी जिसे जीत मिली

  • सिहावा – अंबिका मरकाम
  • सारंगढ़ – उत्तरी गणपत जांगड़े
  • सरायपाली – चातुरी नंद
  • पामगढ़ – शेषराज हरबंश
  • लैलूंगा – विद्यावती सिदार
  • बालोद – संगीता सिन्हा
  • डौंडीलोहारा – अनिला भेड़िया
  • भानुप्रतापपुर – सावित्री मांडवी
  • खैरागढ़ – यशोदा वर्मा
  • डोंगरगढ़ – हर्षिता स्वामी बघेल
  • बिलाईगढ़ – कविता प्राण लहरे

कांग्रेस महिला प्रत्याशी जिसे जीत मिली

  • महासमुंद – डॉ. रश्मि चंद्राकर
  • बैकुंठपुर – अंबिका सिंहदेव
  • कुरूद – तारिणी चंद्राकर
  • धरसींवा – छाया वर्मा
  • प्रतापपुर – राजकुमारी मरावी
  • पाली तानाखार – दुलेश्वरी सिदार
  • तखतपुर – रश्मि आशीष सिंह
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here