25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के 28 मंत्रियों ने ली शपथ, BJP ने 2024 को ध्यान में रखकर साधा जातीय समीकरण

भोपाल. न्यूजअप इंडिया
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मिली बंपर जीत के 22 दिन बाद सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। मोहन यादव सरकार के 28 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्य मंत्री बने हैं। इन मंत्रियों में कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, कैलाश सारंग, तुलसी सिलावट समेत कई बड़े नाम भी शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए जातीय समीकरणों को साधा है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल छह सदस्यों को जगह मिली है, जिनमें तुलसी सिलावट, विजय शाह, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, इंदर सिंह परमार और प्रधुम्न सिंह तोमर शामिल हैं। वहीं गोपाल भार्गव, मीना सिंह, उषा ठाकुर, हरदीप सिंह डंग, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, भूपेन्द्र सिंह, प्रभुराम चौधरी, ओमप्रकाश सखलेचा, बृजेन्द्र सिंह यादव, बिसाहूलाल मंत्रिमंडल में जगह नहीं बना पाए हैं। शिवराज सरकार के 10 मंत्रियों की मोहन सरकार से छुट्‌टी हो गई है। भाजपा ने कैबिनेट विस्तार में लोकसभा चुनाव-2024 को टार्गेट करते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार किया है।

इन विधायकों ने ली शपथ

कैबिनेट मंत्री
1-प्रदुम्न सिंह तोमर
2-तुलसी सिलावट
3-एदल सिंह कसाना
4-नारायण सिंह कुशवाहा
5-विजय शाह
6-राकेश सिंह
7-प्रह्लाद पटेल
8-कैलाश विजयवर्गीय
9-करण सिंह वर्मा
10-संपतिया उईके
11-उदय प्रताप सिंह
12-निर्मला भूरिया
13-विश्वास सारंग
14-गोविंद सिंह राजपूत
15-इंदर सिंह परमार
16-नागर सिंह चौहान
17-चैतन्य कश्यप
18-राकेश शुक्ला

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
19-कृष्णा गौर
20-धर्मेंद्र लोधी
21-दिलीप जायसवाल
22-गौतम टेटवाल
23- लेखन पटेल
24- नारायण पवार

राज्यमंत्री
25-राधा सिंह
26-प्रतिमा बागरी
27-दिलीप अहिरवार
28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल

कौन किस वर्ग से बने मंत्री यह भी जानें

  • जनरल से ये बने मंत्री: विश्वास सारंग, राकेश सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, चेतन्य कश्यप, राकेश शुक्ला, हेमंत खंडेलवाल, दिलीप जयसवाल
  • OBC से ये बने मंत्री: वहीं इनके अलावा प्रह्लाद पटेल, कृष्णा गौर, इंदर सिंह परमार, नरेंद्र शिवजी पटेल, लखन पटेल, एंदल सिंह कंसाना, धर्मेंद्र लोधी, नारायण पवार, धर्मेंद्र लोधी, राव उदय प्रताप, नारायण सिंह कुशवाहा, ओबीसी समुदाय से आते हैं.
  • अनुसूचित जाति से ये बने मंत्री: तुलसी सिलावट, प्रतिमा बागरी, गौतम टेंटवाल, दिलीप अहिरवार
  • अनुसूचित जनजाति से ये बने मंत्री: राधा सिंह, सम्पतिया उइके, विजय शाह, निर्मला भूरिया
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here