बालोद. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये गए। बालोद जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर अब प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। संजारी बालोद विधानसभा में 14 प्रत्याशी, डौंडीलोहारा में 4 उम्मीदवार और गुंडरदेही विधानसभा 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। निर्वाचन कार्यालय से चुनाव चिन्ह मिलते ही अब प्रचार में तेजी आएगी। डौंडीलोहारा में सबसे कब 4 प्रत्याशी इस बार चुनाव लड़ेंगे। किस विधानसभा के प्रत्याशी को कौन सा चुनाव चिन्ह मिला यह भी मतदाताओं को जानना जरूरी है।
विधानसभा- संजारी बालोद
- चोवेन्द्र कुमार साहू (आम आदमी पार्टी) – झाडू
- राकेश कुमार यादव (भारतीय जनता पार्टी) – कमल
- संगीता सिन्हा (इंडियन नेशनल कांग्रेस) – हाथ
- गौकरण गंगबेर (आजाद जनता पार्टी) – गन्ना किसान
- चंद्रभान साहू (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) – छड़ी
- पुनेश्वर कुमार देवांगन (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी) – आरी
- मनोज कुमार साहू (लोक जनशक्ति पार्टी) राम विलास – हेलीकॉप्टर
- विनोद कुमार नागवंशी (हमर राज पार्टी) – बाल्टी
- कमलकांत साहू (निर्दलीय) – पेट्रोल पम्प
- धनंजय दिल्लीवार (निर्दलीय) – एअर कंडिस्नर
- भगवती साहू (निर्दलीय) – माचिस की डिब्बी
- मीना सत्येन्द्र साहू (निर्दलीय) – कॉच का गिलास
- रविन्द्र कुमार मौर्य (निर्दलीय) – अलमारी
- शबनम रानी गौर (निर्दलीय) – हीरा
विधानसभा- डौण्डीलोहारा
- अनिला भेंडिया (इंडियन नेशनल कांग्रेस) – हाथ
- देवलाल ठाकुर (भारतीय जनता पार्टी) – कमल
- गिरवर सिंह ठाकुर (हमर राज पार्टी) – बाल्टी
- ईश्वर सिंह ठाकुर (निर्दलीय) – हाथ गाड़ी
विधानसभा- गुण्डरदेही
- अशोक आडिल (बहुजन समाज पार्टी) – हाथी
- कुंवर सिंह निषाद ( इंडियन नेशनल कांग्रेस) – हाथ
- जसवंत सिन्हा (आम आदमी पार्टी) – झाडू
- राजेन्द्र राय (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) – वर्ग में हल जोतता किसान
- विरेन्द्र साहू (भारतीय जनता पार्टी)- कमल
- तोमन लाल साहू (लोक जनशक्ति पार्टी) राम विलास – हेलीकॉप्टर
- मुरलीधर साहू (हमर राज पार्टी) – बाल्टी
- यशवंत बेलचंदन (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) – छड़ी
- इन्द्र कुमार डाहरे (निर्दलीय) – कॉच का गिलास
- कल्पना देवी (निर्दलीय) – माचिस की डिब्बी
- दादूराम साहू (निर्दलीय) – फुटबॉल खिलाड़ी
- दौलत राम कोसरे (निर्दलीय) – एअर कंडिस्नर
- रमन कुमार साहू (निर्दलीय) – ग्रामोफोन