24.8 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

पूर्व CM भूपेश बघेल के OSD रहे 5 अधिकारी हटाए गए, किसे मिली जिम्मेदारी और कौन अफसर की छुट्टी जानिए…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के साथ ही प्रशासनिक सर्जरी का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अफसरों को हटा दिया गया है। यह सभी अधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में बतौर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) बनाए बनाए गए थे। विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने और नए OSD की नियुक्ति के साथ ही पुराने को हटाकर उन्हें उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश के मुताबिक राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के रूप में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. सुभाष सिंह राज को पदस्थ किया गया है। राज अभी बिलासपुर में संयुक्त कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। डॉ. सुभाष सिंह राज की नियुक्ति के साथ 5 पुराने ओएसडी की छुट्टी कर दी गई है। इनमें अरुण कुमार मरकाम, डॉ. सूरज कुमार कश्यप, देवेंद्र प्रधान, उमेश पटेल और विशाल कुमार महाराणा का नाम शामिल है।

शासन ने इन्हें बनाया OSD और निज सचिव
राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के रूप में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. सुभाष सिंह राज को पदस्थ किया गया है। मुख्यमंत्री की निजी स्थापना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में उमेश अग्रवाल और रविकांत मिश्रा की नियुक्ति की गई है। वहीं निज सचिव के रूप में दीपक अंधारे को पदस्थ किया गया है। इन सभी नियुक्तियों का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here