26 C
Raipur
Tuesday, March 17, 2026

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावः BJP की पांचवीं सूची में 92 नाम, तीन मंत्रियों के टिकट काटे, 6 को फिर मौका, देखें पूरी लिस्ट…

भोपाल. न्यूजअप इंडिया
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी एक और सूची जारी कर दी। इस सूची में 92 नामों की घोषणा की गई है। इसमें 12 महिला हैं। चुनाव केंद्रीय समिति की बैठक में शेष 94 नामों पर चर्चा हुई है। इसके बाद ये सूची जारी की गई। गुना और विदिशा से भाजपा ने नाम रोके हैं। प्रदेश की 227 सीटों पर मुकाबला लॉक हो गए हैं। भाजपा अब तक कुल 228 नाम पर मुहर लगा चुकी है। 2 सीटों पर नामों का एलान होना बाकी है।

बता दें कि भाजपा ने 17 अगस्त को पहली सूची जारी की थी। इसमें 39 नाम थे। फिर दूसरी सूची में भी 39 नाम सामने आए थे। इसमें तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को टिकट दिए थे। इस सूची में तीन विधायकों के टिकट काट दिए थे। तीसरी सूची में एक नाम था। चुनावों की तारीख घोषित होते ही भाजपा ने चौथी सूची जारी की थी। चौथी सूची में भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिए थे। 57 प्रत्याशियों की इस सूची में सभी वर्तमान विधायकों को टिकट दिए गए। तीन मंत्रियों के टिकट भाजपा ने काट दिया है।

भाजपा की दो, कांग्रेस की एक सीट पर नाम रुका
बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने लगभग सभी प्रत्याशी फाइनल कर लिए हैं। कांग्रेस ने नवरात्र के पहले दिन पहली सूची जारी की थी। इसमें 144 नाम थे। गुरुवार देर रात 88 नामों का एलान किया था। इसमें तीन टिकट बदले गए थे। इस तरह कांग्रेस 229 सीटों पर नाम तय कर दिए हैं। बैतूल जिले की आमला सीट पर नाम तय होना बाकी है। यहां से भाजपा योगेश पंडाग्रे का नाम तय कर चुकी है। वहीं भाजपा की सीटों पर नाम आना बाकी है। एक-दो दिनों में वह नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here