26.1 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

कांग्रेस की 6 सीटों पर प्रत्याशी फाइनल, राजनांदगांव से भूपेश, महासमुंद से ताम्रध्वज, दुर्ग से राजेंद्र, रायपुर से विकास लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, देखिए लिस्ट…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के 11 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इधर कांग्रेस में टिकट को लेकर मंथन और मंत्रणा का दौर जारी है। इस बीच एक सूची सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिसमें छत्तीसगढ़ की 6 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। इस सूची के वायरल होते ही सियासी गलियारों में चुनावी गुणा-भाग शुरू हो गया है। वहीं कांग्रेस के नेता इस सूची को लेकर स्पष्ट कुछ भी नहीं बोल पा रहे हैं।

वायरल सूची में छत्तीसगढ़ की 6 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का उल्लेख है, जिसमें जांजगीर-चांपा सीट से डॉ. शिवकुमार डहरिया, कोरबा सीट से सांसद ज्योत्सना महंत, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, दुर्ग लोकसभा सीट से राजेंद्र साहू, रायपुर लोकसभा सीट से विकास उपाध्याय और महासमुंद लोकसभा सीट से ताम्रध्वज साहू का नाम है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में देश के कई राज्यों के प्रत्याशियों पर मंथन हुआ। छत्तीसगढ़ की सूची पर भी लंबी चर्चा कर आधा दर्जन सीटों पर प्रत्याशी चयन का काम पूरा किया गया।

बता दें कि दिल्ली में गुरुवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई है। बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य सहित संबंधित राज्यों के प्रभारी और वरिठ नेता शामिल हुए। स्क्रीनिंग कमेटी से आए नामों और सर्वे सूची के आधार पर कमेटी ने नाम तय किए। छत्तीसगढ़ की 5 सीटों को होल्ड पर रखा गया है। कमेटी होल्ड सीटों पर फिर विचार करेगी।

CEC बैठक में इन राज्यों पर मंथन
CEC की बैठक में छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, मेघालय, नगालैंड, सिकिक्म और त्रिपुरा की 36 सीटों पर नाम फाइनल कर लिए गए हैं। कर्नाटक और तेलंगाना की 3 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम होल्ड करने की बात लिखी है। इस सूची में कांग्रेस महासिचव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर भी है। सूची को लेकर कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मेरे पास अधिकृत सूची अभी नहीं आई है।

होल्ड सीटों पर इन नामों की चर्चा
बस्तर सीट से हरीश लखमा, दीपक बैज, लखेश्वर बघेल, बिलासपुर लोकसभा सीट से विष्णु यादव या देवेंद्र यादव, कांकेर लोकसभा सीट से बीरेश ठाकुर या नरेश ठाकुर, सरगुजा सीट से शशि सिंह और रायगढ़ लोकसभा सीट से लालजीत सिंह और चक्रधर सिदार के नाम की चर्चा है। राजनीति से जुड़े लोगों की मानें तो आचार संहिता लगने से पहले सभी प्रत्याशियों की सूची जारी होने की संभावना है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here