27.1 C
Raipur
Tuesday, March 10, 2026

छत्तीसगढ़ चुनाव घोषणा-पत्र समिति के चेयरमैन बने मंत्री अकबर, कांग्रेस ने और किसे दी जिम्मेदारी जानिये…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 21 उम्मीदवारों की घोषणा ने प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ दी है। अब कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए इलेक्शन मेनिफेस्टो का गठन कर दिया है। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर को कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस समिति में मंत्रियों के अलावा विधायकों को भी जगह दी गई है। कमेटी में कुल 23 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस ने इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी भी बनाई है।

बता दें कि नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल घोषणा बनाने की तैयारी में जुटे हैं। BJP के बाद अब कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ चुनाव घोषणा पत्र समिति की घोषणा कर दी है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ के इलेक्शन मेनिफेस्टो टीम में 23 सदस्यों की घोषणा की है। मंत्री अकबर को चेयरमैन बनाया गया है। इस समिति में मंत्रियों के अलावा विधायकों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here