28.9 C
Raipur
Thursday, July 31, 2025

MLA देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का विरोधः कांग्रेस का 21 की जगह अब 24 को प्रदर्शन, पूर्व CM भूपेश, महंत और PCC चीफ बैज ने क्या कहा जानिए…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के भिलाईनगर MLA देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। PCC चीफ दीपक बैज ने राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व CM भूपेश बघेल लेंगे भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने PC में बताया कि 20 अगस्त को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ 24 अगस्त को कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। मुख्यमंत्री या पुलिस को यह बताना चाहिए कि विधायक ने क्या षड्यंत्र किया। इतनी धाराएं कैसे लग सकती है।

PCC चीफ दीपक बैज ने विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को दुर्भावना करार देते हुए कहा कि कांग्रेस इस गिरफ्तारी की निंदा करती है। यह बदलापुर की कार्रवाई है। जब-जब BJP की सरकार होती है, इसी तरह की घटनाएं होती है। झीरम कांड ऐसी ही घटना थी। बलौदाबाजार में कलेक्टोरेट जलाने की घटना देश में पहली बार हुई है। अमरगुफा मामले में दोषियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। समाज घटना की CBI जांच की मांग करता रहा, लेकिन सरकार ने सतनामी समाज की मांग नहीं मानी। बलौदाबाजार में स्थिति बिगड़ रही थी। सरकार संभाल नहीं पाई और अब घटना को सरकार रोक नहीं सकी तो दोषारोपण कांग्रेस के नेताओं पर कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आंदोलन की घोषणा करते हुए कहा कि 21 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं देर रात प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने जिला स्तरीय प्रदर्शन को 24 अगस्त को किए जाने की जानकारी दी है। 21 अगस्त को आरक्षण को लेकर भारत बंद की वजह से प्रदर्शन की तिथि में बदलाव किया गया है।

सरकार CBI जांच क्यों नहीं करातीः भूपेश
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस न्यायालय से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेगी। BJP सरकार ने सनम जांगड़े के खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं की है। वह तो पूरे आयोजन में शामिल थे, लेकिन पर कार्रवाई नहीं की गई। घटना की CBI जांच कराना चाहिए। सरकार क्यों जांच नहीं कराती। सरकारें आती-जाती रहती है। ऐसा काम मत करो नजरें ना मिला सको। विधायक देवेंद्र यादव को जेल में डालने का निर्णय मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री का है। ये दोनों मिलकर अपनी नाकामी छिपाना चाहते हैं। विधायक ने क्या षड़यंत्र किया यह तो सीएम साय और पुलिस को बताना चाहिए।

साय सरकार कर रही बदलापुर की राजनीति
PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई गलत है। पुलिस ने यह दबाव में आकर किया है। BJP के लोगों को एक भी नोटिस नहीं दी गई। पुलिस को पहले सभी वीडियो सार्वजनिक करना चाहिए। एक भी कांग्रेस कार्यकर्ता दोषी होगा तो मैं खुद पुलिस के हवाले करूंगा। भाजपा बदलापुर की राजनीति कर रही है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव के साथ कांग्रेस खड़ी है। विधायक दल की बैठक में तय होगा प्रदर्शन की रूपरेखा क्या होगी। सतनामी समाज कांग्रेस के साथ है। समाज को तोड़ने और बदनाम करने षड्यंत्र रचा गया। जितनी धाराएं देवेंद्र के खिलाफ लगाई गई, सब गलत है। भाजपा सरकार नही चला पा रही है। सरकार के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन करेगी।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here