25.1 C
Raipur
Friday, March 13, 2026

बलौदाबाजार हिंसक प्रदर्शन: कोर्ट ने बढ़ाई विधायक की न्यायिक रिमांड, इतने दिन फिर जेल में रहेंगे MLA देवेंद्र यादव…

बलौदाबाजार. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के भिलाईनगर विधानसभा सीट के कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड कोर्ट ने फिर 8 दिनों के लिए बढ़ा दी है। विधायक यादव 17 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने 17 अगस्त को देवेंद्र यादव को भिलाई से गिरफ्तार किया था। सोमवार को रिमांड अवधि खत्म होने पर सीजेएम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई। न्यायालय ने 17 सितंबर तक उनकी रिमांड बढ़ा दी है।

बता दें कि बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में सतनाम समाज के आस्था के केंद्र अमर गुफा में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों ने उत्पात मचाया था। जैतखाम में तोड़फोड़ की घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की थी। राज्य सरकार ने जैतखंभ तोड़ने की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए थे। इस घटना को लेकर बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। कलेक्टोरेट में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना हुई थी। इस मामले में विधायक सहित सैकड़ों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जांच भी चल रही है।

गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर कांग्रेस हमलावर
बता दें कि अब तक विधायक देवेंद्र यादव की 4 बार न्यायिक रिमांड बढ़ाई जा चुकी है। इससे पहले उन्हें 3 सितंबर को पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने उन्हें 9 सितंबर तक जेल भेज दिया था। इधर देवेंद्र यादव के वकील का कहना है कि पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं है और पुलिस जानबूझकर देरी कर रही है। हमने जल्द से जल्द देवेंद्र यादव का चालान पेश करने की बात कही है। बता दें कि देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस लगातार साय सरकार पर हमलावर है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here