26.1 C
Raipur
Friday, May 23, 2025

AAP ने जारी की प्रत्याशियों की पांचवीं सूची, 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, CM भूपेश के खिलाफ कौन लड़ेगा जानिए…

रायपुर.न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में आप ने 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी ने पहली सूची में 10, दूसरी सूची में 12, तीसरी सूची में 11 और चौथी सूची में 12 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। अब तक AAP ने कुल 57 उमीदवारों की घोषणा कर दी है। आप ने दुर्ग जिले के पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भाजपा के विजय बघेल के खिलाफ अमित हिरमानी को टिकट दिया है। वहीं छत्तीसगढ के हाई प्रोफाइल सीट साजा से वीर वर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 10 गारंटी दी है। आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बिलासपुर और बस्तर में बड़ी सभा भी की थी। दिल्ली और पंजाब में ऐतिहासिक जीत के बाद आम आदमी पार्टी की नजर छत्तीसगढ़ पर है। पार्टी अब तक 57 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। पार्टी छत्तीसगढ़ में दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी ने पांचवीं सूची में किसे उम्मीदवार बनाया है, देखिये लिस्ट…

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here