25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

आम आदमी पार्टी ने जारी की छत्तीसगढ़ में स्टार प्रचारकों की सूची, केजरीवाल, भगवंत मान समेत इन नेताओं के नाम, देखिए लिस्ट…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
आम आदमी पार्टी (AAP) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। चुनाव आयोग सचिव को भेजी गई लिस्ट में 37 नेताओं के नाम हैं। स्टार प्रचारकों में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, गोपाल राय, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह और आतिशी भी स्टार प्रचारकों की सूची में हैं।

आम आदमी पार्टी के यह सभी नेता छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 37 नेताओं को रखा है। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने 10 गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने बिलासपुर और बस्तर में बड़ी सभा भी की थी। पार्टी अब तक 33 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। पार्टी छत्तीसगढ़ में दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here