25.1 C
Raipur
Friday, July 26, 2024

दंतेवाड़ा के NMDC प्लांट में धंसी चट्टान, 3 मजदूरों के शव निकाले गए, कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका

दंतेवाड़ा. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में NMDC के एसपी-3 स्क्रीनिंग प्लांट में चट्टान धंस गई। मंगलवार को हुए इस हादसे में पोकलेन मशीन और चार मजदूरों की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई। 3 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। किरंदुल में एनएमडीसी आयरन ओर के एसपी-3 प्लांट में चट्टान धसने की घटना हुई है। पुलिस, जिला प्रशासन और एनएमडीसी के कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। घटना किरंदुल थाना क्षेत्र में हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक बैलाडीला की पहाड़ियों पर एनएमडीसी का किरंदुल कॉम्पलेक्स है। यहां लौह अयस्क खनन का काम होता है। प्लांट विस्तार के तहत यहां काम चल रहा था। एसपी-3 प्लांट में चट्टान धंसने से वहां काम कर रहे मजदूर दब गए। खदान में पहाड़ खुदाई और वाल निर्माण का काम एलएनटी कंपनी की तरफ से करवाया जा रहा था और तभी अचानक हादसा हुआ है। अंदेशा है कि इस चट्टान के नीचे 6 से ज्यादा मजदूर दबे हो सकते हैं।

रिटेनिंग वाल का काम चल रहा था
दंतेवाड़ा एएसपी आरके बर्मन ने बताया कि एसपी-3 में हादसा हुआ है। रिटेनिंग वाल का काम चल रहा था। इसी दौरान चट्टान धंसने की घटना हुई है। 5 से 6 लोगों के दबने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हैवी चट्टान होने की वजह से रेक्स्यू ऑपरेशन में थोड़ी दिक्कत आ रही है। फिलहाल तीन शवों को निकाला लिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। आगे जांच के बाद ही और तथ्य सामने आएंगे।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here