29 C
Raipur
Friday, May 23, 2025

प्रशासनिक फेरबदल: मनोज पिंगुआ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष, इन 3 IAS अफसरों को भी नई जिम्मेदारी, देखिए आदेश

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनते ही सरकार-संगठन के साथ प्रशासनिक फेरबदल भी जारी है। शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। आईएएस मनोज कुमार पिंगुआ को माध्यमिक शिक्षा मंडल अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास पहले की तरह प्रमुख सचिव वन के साथ-साथ गृह एवं जेल विभाग, प्रमुख आवासीय आयुक्त छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

अब तक प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला मंडल के अध्यक्ष थे। वे संविदा नियुक्ति पर थे। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बदलते ही इस्तीफा दे दिया था। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ.कमलप्रीत सिंह के हस्ताक्षर से एक और आदेश जारी हुआ है, जिसमें 3 असिस्टेंट कलेक्टर्स को भी पोस्टिंग दी गई है। इनमें रायपुर में सहायक कलेक्टर रहे जयंत नाहटा को दंतेवाड़ा में SDM राजस्व बनाया गया है। दुर्ग के सहायक कलेक्टर लक्ष्मण तिवारी को SDM सूरजपुर और वासु जैन को बिलासपुर से SDM सारंगढ़ नियुक्त किया गया है। यह सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा 2021 बैच के अफसर हैं और लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here