जयपुर. न्यूजअप इंडिया
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा और कांग्रेस के बाद आप पार्टी ने पहली सूची जारी की है। भाजपा और कांग्रेस दोनों अब तक 2-2 सूचियां जारी कर चुके हैं। भाजपा की दो सूचियों में 124 नाम तय हुए हैं, जबकि कांग्रेस ने अब तक 76 नाम घोषित किए हैं। इसी बीच गुरुवार रात को आम आदमी पार्टी ने भी अपनी पहली सूची जारी कर दी है। सूची में आम आदमी पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी ने किसे उम्मीदवार बनाया है देखिए लिस्ट…

