27.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

महाकाल दर्शन को पहुंचे एक्टर अक्षय कुमार, भस्मारती में हुए शामिल, क्रिकेट शिखर धवन भी साथ आए

भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में फिल्म स्टार अक्षय कुमार अपने बेटे आरव, बहन और भांजी के साथ भगवान महाकाल की भस्मारती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया और आशीर्वाद लिया। अक्षय कुमार इससे पहले फिल्म OMG-2 की शूटिंग के दौरान महाकाल मंदिर में आए थे। अभी 2 दिन पहले ही अक्षय कुमार की नई फिल्म मिशन रानीगंज का टीजर लॉन्च हुआ है।

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर में अपने जन्मदिवस पर फिल्म स्टार अक्षय कुमार बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे आरव, बहन अलका और भांजी सिमर भाटिया भी साथ में थी। अक्षय कुमार के साथ भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी साथ रहे। अक्षय कुमार ने महाकाल मंदिर का पूरा नदी हाल बुक कर लिया था। भस्म आरती के दौरान अक्षय कुमार ने भगवा सोला पहना था। भस्मारती के दौरान ही नंदी हाल में बैठकर सभी ने भगवान शिव का जाप किया। भगवान महाकाल को पुजारी आशीष शर्मा के माध्यम से जल अर्पित किया।

बाबा का आशीर्वाद हमेशा बना रहे
पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि अक्षय कुमार ने भगवान महाकाल को लेकर काफी बातें पूछी। वे मंदिर के बारे में कई जानकारी लेकर अपने साथ गए हैं। अपने जन्मदिन पर अक्षय ने कहा कि जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता है कि साक्षात भगवान महाकल के दर्शन मिल जाए। भस्म आरती के पश्चात अक्षय कुमार पत्रकारों से रूबरू हुए और कहा कि हमारा देश बढ़ता रहे। बाबा का आशीर्वाद बना रहे। उन्होंने हमें यहां बुलाया और आशीर्वाद दिया है। मीडिया से शिखर धवन ने कहा कि अभी पाकिस्तान से ऐतिहासिक जीत मिसे यही कामना है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here