31.7 C
Raipur
Monday, April 28, 2025

चुनावी सीजन में सट्टा बाजार गर्मः छत्तीसगढ़ में किसे मिलेगी सत्ता की चाबी?, कांग्रेस-BJP प्रत्याशियों की हार-जीत पर भी लाखों का दांव

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के नतीजों का इंतजार है, लेकिन इससे पहले अटकलों का दौर भी जारी है। आज तेलंगाना में मतदान हो रहा हैं और आज ही शाम 5.30 बजे के बाद सभी 5 राज्यों के एक्जिट पोल भी आने शुरू हो जाएंगे। छत्तीसगढ़ में नतीजों से पहले एक बार फिर सट्टा मार्केट से नया अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ में किस पार्टी का पलड़ा भारी है, इस पर दांव लगाया जा रहा है। जीतने और हारने वाले प्रत्याशियों पर भी भाव लगना शुरू हो गया है। 50 हजार रुपये से लाखों का दांव लग रहा है। कुछ सटोरियों की मानें तो विधानसभावार प्रत्याशियों पर सबसे ज्यादा सट्टा लग रहा है। जीतने वाले प्रत्याशियों के लिए तीन गुना भाव है, जबकि हारने वाले प्रत्याशियों पर कम है।

बता दें कि प्रदेश की 90 सीटों पर 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग हो चुकी है। 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे, आज एक्जिट पोल भी जारी होगा। यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। सट्टा बाजार के जानकारों ने बताया है कि सट्टा मार्केट के मुताबिक, कांग्रेस बढ़त में है, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे है। सट्टा बाजार में नजर रखने वाले एक युवक ने बताया कि अभी के आकलन के हिसाब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस रिपीट हो रही है। उन्होंने बताया कि कई सालों से यह बाजार है। बाजार के अनुमानों में लोगों का विश्वास है। लोग दांव लगाते हैं। कुछ जीतते हैं कुछ हार जाते हैं। इधर पुलिस प्रशासन का कहना है कि सट्टा पर पुलिस लगातार कर रही है। कहीं पुख्ता सबूत मिले तो कार्रवाई जरूर की जाएगी। फिलहाल, ऐसी कोई सूचना या शिकायत अभी नहीं है।

भाजपा पर ज्यादा, कांग्रेस पर कम रिफंड
सट्टा बाजार ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आगे होने की बात कही थी। सट्टा बाजार ने कांग्रेस को 52 से 55 सीट और भाजपा को 35 से 38 सीट मिलने का अनुमान जताया था। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीट है। 45 से अधिक सीट जीतने वाली पार्टी को सत्ता की चाबी मिलना तय है। ऐसे में फलोदी सट्टा बाजार ने कांग्रेस को 52 से 55 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है, जिससे कांग्रेस पार्टी की सत्ता में वापसी का अनुमान दिख रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी पर भी दांव लग रहे हैं। भाजपा पर ज्यादा रिफंड है, लेकिन कांग्रेस पर रिफंड कम है। यानी जिस पर रिफंड कम मिले उसकी सरकार बन सकती है, ऐसा सट्टा बाजार का मानना है।

दोनों बड़ी पार्टियों कर रही जीत का दावा
छत्तीसगढ़ के 90 सदस्यीय विधानसभा वाले नक्सल प्रभावित राज्य की 20 सीटों के लिए पहले चरण का चुनाव 7 नवंबर को हुआ था। इसमें 78 प्रतिशत की भारी वोटिंग हुई थी। दूसरे चरण में 22 जिलों की 70 सीटों पर वोटिंग कराई गई। इसमें भी 76 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई है। मतदान के बाद कुल 1181 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद है। 3 दिसंबर को परिणाम आएंगे। सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस 75 प्लस और मुख्य विपक्षी पार्टी 48 से 54 सीटों के साथ सरकार बनाने का दावा कर रही है। चुनावी परिणाम से पहले सीजन में सट्टा बाजार गर्म है। पहले टिकट वितरण को लेकर लाखों का सट्टा चला था। अब ईवीएम पर कैद भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के जीत-हार पर सट्टा लग रहा है।

टीपः न्यूजअप इंडिया.com सट्टा और सट्टा बाजार के अनुमान का समर्थन नहीं करता। यह बाजार में चल रही चर्चा पर सूचनात्मक खबर है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here