26.3 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह होंगे प्रत्याशी, देखिए लिस्ट…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में खाली हो रही राज्यसभा की सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ की अप्रैल में खाली हो रही राज्यसभा सीट के लिए राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। डॉ. सरोज पांडेय को फिर से राज्यसभा भेजे जाने की अटकलों पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने विराम लगा दिया है।

राजा देवेंद्र प्रताप सिंह छत्तीसगढ़ के लैलूंगा से जिला पंचायत सदस्य हैं। करीब 15 साल से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तराखंड आदि राज्यों जगहों के लिए भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

बता दें कि 8 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 15 फरवरी नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख होगी और 20 फरवरी उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख है। द्विवार्षिक चुनाव 27 फरवरी को होगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे से होगी।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here