26.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 24 की मौत, 30 लोग घायल, माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने जा रहे थे श्रद्धालु

कासगंज.एजेंसी। उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई वहीं। 30 लोग घायल है। गांव के लोग ट्रैक्टर से माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। ट्रैक्टर में 54 से लोग सवार थे। मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हादसे में मृतक और घायल लोग एटा के जैथरा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई। हादसे में 24 लोगों की मौत हुई है। ट्रॉली में 54 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों के अनुसार यह हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है। ड्राइवर का ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं रहा और वाहन सड़क से सीधे तालाब में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर से छिटककर गिरे और घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

कई श्रद्धालु ट्रैक्टर की ट्राली में ही दब गए
ट्रैक्टर में सवार लोग माघी पूर्णिमा पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कासगंज स्थित कादरगंज घाट पर गंगा स्नान करने जा रहे थे, तभी रियावगंज पटियाली मार्ग पर गढ़ई गांव के पास यह हादसा हो गया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। कई लोग ट्रैक्टर की ट्राली में ही दब गए। हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी भिजवाया गया है। जिला प्रशासन ने अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि 24 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। जैथरा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

चीखपुकार सुनकर राहगीर भी मदद में जुटे
ट्रैक्टर और ट्राली के तालाब में गिरने के बाद चीखपुकार सुनकर पहले वहां राहगीर इकट्ठे हुए और फिर ग्रामीणों की भीड़ जुटी। करीब आधा घंटा बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी फोर्स के साथ पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। जेसीबी से ट्राली को सीधा किया गया। तालाब में जाल आदि डालने के साथ गोताखोर तालाब में उतारे गए। आसपास के ग्रामीण भी राहत कार्य में जुटे रहे। चीखपुकार और हाहाकार के बीच डूबे लोगों को निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से पहले सीएचसी पटियाली भेजा गया। हादसे में मारे गए लोगों के प्रति पीएम मोदी ने शोक जताया है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here